प्रताप भवन में समर बाल मेले का शुभारंभ, एसडीएम राजीव सांख्यान ने किया मेले का शुभारंभ
बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी सीखने की क्षमता को परखने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना विभाग और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में समर बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। नाहन के प्रताप भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजीव सांख्यान ने किया। मेले में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
यंगवार्ता न्यूज नाहन 10 जून, 2026 :
बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी सीखने की क्षमता को परखने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना विभाग और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में समर बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। नाहन के प्रताप भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजीव सांख्यान ने किया। मेले में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी इशाक मोहम्मद ने बताया कि नाहन के प्रताप भवन में आयोजित समर बाल मेले में बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना विभाग और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इशाक मोहम्मद ने बताया कि जिला के 256 आंगनबाड़ी केंद्रों में समर बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में कुल सात स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें दो स्टॉल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जबकि पांच स्टॉल सामुदायिक सहभागिता के तहत लगाए गए हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता और विकास का आकलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बच्चों की गतिविधियों को सात चरणों में दर्ज किया जाएगा और एक माह बाद पुनः इसी प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर बच्चों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है।
What's Your Reaction?




