उत्तराखंड प्रशासन व निहंग सिंहों के बीच वार्ता सफल, निहंग सिंह अब 2 दिन रुकेंगे पांवटा साहिब
उत्तराखंड में निहंग सिंह और स्थानीय लोगों के बीच उपजा विवाद अब शांत होता दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड प्रशासन ने निहंग सिंह के साथ शांति वार्ता को लेकर एक बैठक ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में आयोजित की । बैठक काफी हद तक सफल रही है ।
मीडिया से बात करते हुए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आज निहंग सिंहों के साथ शांति वार्ता बैठक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में आयोजित की गई । सभी मांगे निहंग सिंहों की सुनी गई है और उन्होंने एक लिखित मांग पत्र भी प्रशासन को सौंपा है । उन्होंने कहा कि सभी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। निहंग सिंहों ने भी आश्वासन दिया है कि वह शांति बनाए रखेंगे और किसी भी प्रकार से कानून को हाथ में नहीं लेंगे । उन्होंने कहा कि निहंग सिंहों की सभी मांगे सुनी गई है जिन पर नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में निहंग सिंह और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में भी एसआईटी गठित की गई है जो निष्पक्ष मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वार्ता सफल होने के बाद माहौल शांतिपूर्ण है ।
उधर निहंग सिंह जगदीप सिंह अकाली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तराखंड प्रशासन के साथ वार्ता बैठक की गई । उत्तराखंड प्रशासन ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है । उन्होंने कहा कि दो दिन का समय उत्तराखंड प्रशासन ने मांगा है जिसके तहत अब दो दिनों तक उत्तराखंड जाने को लेकर कोई कार्य नहीं होगा। दो दिनों के भीतर अगर मांगे पूरी नहीं होती, गिरफ्तार निहंग सिंह छोडे नहीं जाते तो फिर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह गिरफ्तार निहंग सिंघों को किसी भी हाल में अपने साथ पंजाब लेकर ही यहां से वापस लौटेंगे।
What's Your Reaction?




