समर मेला ट्राई में आंगनबाड़ी बच्चों ने किया डटकर मनोरंजन
जुन्गा तहसील के आंगनवाड़ी केंद्र ट्राई में शनिवार को नन्हे बच्चों के लिए समर मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया।
पूनम ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और समर मेला के आयोजन बारे विस्तार से जानकारी दी । उन्होने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें संतुलित आहार, पूर्व स्कूल शिक्षा तथा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, खेल व अन्य गतिविधियां करवाई जाती है ।
What's Your Reaction?




