ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत धरातल पर किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

Nov 7, 2026 - 14:37
 0  2
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित,  अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने की अध्यक्षता
यंगवार्ता न्यूज - चंबा, 7 नवंबर : 
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के तहत धरातल पर किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
अतिरिक्त उपायुक्त आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में कार्यान्वित की जा रही सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अर्ध-शहरी (सेमी अर्बन) क्षेत्रों की पहचान कर निर्धारित समय सीमा के भीतर घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण का नियमित रिकॉर्ड तथा पंचायतवार अद्यतन आंकड़ों का संधारण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत विभिन्न कार्यों एवं मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने पर बल दिया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में खंड विकास अधिकारी भरमौर, पांगी एवं भटियात तथा सलूणी के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनोरिया, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर, डॉ. बशीर खान, गोपाल सिंह, जिला विकास कार्यालय से अर्थशास्त्री विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />