संगड़ाह में सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 3, 2026 - 19:51
 0  4
संगड़ाह में सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

यंगवार्ता न्यूज संगड़ाह, 3 जुलाई, 2026 : 

जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को रूप सिंह निवासी गांव काकोग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार संगड़ाह द्वारा जारी वारंट दखल की अनुपालना के तहत अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पर तारबाड़ लगाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कृपा, खेमा, ढेला, धर्म सिंह तथा कुछ अन्य लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों के मौके से जाने के बाद आरोपियों ने लगाई गई तारबाड़ को उखाड़ दिया। इसके अलावा रात के समय शिकायतकर्ता के घर पर पथराव किए जाने तथा अगले दिन खेत में काम करने के दौरान मारपीट और झगड़ा करने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस थाना संगड़ाह ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow