सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करें लोग , मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया और लोगों से सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उदारतापूर्वक योगदान का आह्वान किया।

Dec 7, 2024 - 17:57
 0  21
सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करें लोग , मुख्यमंत्री ने किया आग्रह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-12-2024

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया और लोगों से सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उदारतापूर्वक योगदान का आह्वान किया। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। सशस्त्र बलों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और विधायक हरीश जनारथा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow