सिरमौर में 2027 के चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए जिला चुनाव प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित

जिला सिरमौर में 2027 के चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए जिला चुनाव प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिला चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान ने औपचारिक रूप से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मंडलवार संयोजकों और सह–संयोजकों के नाम घोषित

Mar 1, 2026 - 16:00
 0  13
सिरमौर में 2027 के चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए जिला चुनाव प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     01-03-2026

जिला सिरमौर में 2027 के चुनावी लक्ष्य को साधने के लिए जिला चुनाव प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिला चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान ने औपचारिक रूप से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मंडलवार संयोजकों और सह–संयोजकों के नाम घोषित किए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और सक्रियता ही सफलता का मूल मंत्र है, और नई कार्यकारिणी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने में योगदान देंगे।

पांवटा साहिब से दिनेश चौधरी और दिनेश नेगी को सह–संयोजक बनाया गया है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत धारटीधार मंडल में एडवोकेट ललित शर्मा को संयोजक तथा कीतेंद्र सिंह थापा को सह–संयोजक नियुक्त किया गया है। 

माता बाला सुंदरी मंडल (नाहन) में जसवंत प्रधान को संयोजक और केहर सिंह चौहान को सह–संयोजक बनाया गया है, जबकि माता कटासन देवी मंडल (नाहन) में रघुवीर सिंह संयोजक और सुरेश शर्मा सह–संयोजक होंगे।

इसके अतिरिक्त संगड़ाह मंडल में अनिल भारद्वाज संयोजक और राम लाल ठाकुर सह–संयोजक नियुक्त हुए हैं, जबकि नोहराधार मंडल में राजेन्द्र सिंह ठाकुर संयोजक तथा हिमेश ठाकुर सह–संयोजक रहेंगे। 

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां मंडल में आशीष शर्मा को संयोजक और सुरेन्द्र नहरों को सह–संयोजक बनाया गया है। वहीं राजगढ़ मंडल में बलवीर सिंह चौधरी संयोजक और कपूर सिंह बनोल्टा सह–संयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार मंडल में हेमेंद्र सिंह को संयोजक और रवि कुमार को सह–संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि पांवटा साहिब शहरी मंडल में सोहन कपूर संयोजक और अनिल शर्मा सह–संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू मंडल में खजान सिंह शर्मा संयोजक और पूरन चंद जोशी सह–संयोजक बनाए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow