कुमारसैन के जब्बल नाले के पास सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी कार,हादसे में चंडीगढ़ के एक दंपति की मौत

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला जिले में एक सड़क हादसे में चंडीगढ़ के एक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुमारसैन क्षेत्र के जब्बल नाले के पास शनिवार सुबह हुआ, जहां एक कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी

Mar 1, 2026 - 16:03
Mar 1, 2026 - 16:09
 0  25
कुमारसैन के जब्बल नाले के पास सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी कार,हादसे में चंडीगढ़ के एक दंपति की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-03-2026

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला जिले में एक सड़क हादसे में चंडीगढ़ के एक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुमारसैन क्षेत्र के जब्बल नाले के पास शनिवार सुबह हुआ, जहां एक कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी।

पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज एफआईआर के अनुसार स्थानीय निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर में सो रहे थे। तभी उन्हें किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। 

बाहर निकलकर देखने पर सड़क से नीचे जब्बल नाले में एक कार गिरी हुई दिखाई दी। वह मौके पर पहुंचे तो सफेद रंग की कार (HR98X 1948,थार) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी मिली।

जांच में सामने आया कि कार चालक अंकुर राजपाल, पुत्र पृथ्वीराज राजपाल, निवासी सेक्टर-48ए चंडीगढ़, की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल महिला की पहचान उनकी पत्नी अपराजिता के रूप में हुई। कोटगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 

पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 281 और 106(1) के तहत दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow