जवान अभिषेक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पत्नी ने लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत टपरे के गांव नौहंगी के सेना के जवान दिवंगत अभिषेक ठाकुर (26) का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी निकिता ने लाल जोड़े में पति को अंतिम विदाई दी। जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

May 17, 2026 - 17:43
 0  6
जवान अभिषेक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पत्नी ने लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

हमीरपुर 17 मई, 2026: 

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत टपरे के गांव नौहंगी के सेना के जवान दिवंगत अभिषेक ठाकुर (26) का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी निकिता ने लाल जोड़े में पति को अंतिम विदाई दी। जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अभिषेक ठाकुर का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके पैतृक गांव नौहंगी पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सुबह करीब दस बजे जवान का अंतिम संस्कार हुआ। बड़े भाई अरुण कुमार, पुत्र जीवन प्रकाश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब पत्नी निकिता ने लाल जोड़े में अपने पति को अंतिम विदाई दी।
 
यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। अभिषेक की शादी जुलाई 2024 में हुई थी। बता दें, अभिषेक हिसार में ड्यूटी पर तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। पहले उन्हें उल्टियां और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उपचार के दौरान काला पीलिया (हेपेटाइटिस-सी) होने की पुष्टि हुई। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शनिवार सुबह करीब सात बजे उनका निधन हो गया। अभिषेक के पिता जनक राज भारतीय सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता का नाम कमला देवी हैं। उनके 95 वर्षीय दादा रिखी राम भी पोते के निधन से गहरे सदमे में हैं। इस दौरान सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा भी परिवार के बीच पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों ने अभिषेक ठाकुर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow