बाईपास के आस-पास बनाएंगे सुंदर पार्क: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को यहां वार्ड नंबर-12 में बाईपास के निकट प्राचीन बावड़ी और टियाले के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा नाले की चैनलाइजेशन का लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये की लागत से करवाए गए इन कार्यों से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा होगी।

Jul 27, 2026 - 17:38
 0  8
बाईपास के आस-पास बनाएंगे सुंदर पार्क: सुनील शर्मा बिट्टू

यंगवार्ता न्यूज - हमीरपुर 27 जुलाई, 2026 : 


 मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को यहां वार्ड नंबर-12 में बाईपास के निकट प्राचीन बावड़ी और टियाले के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा नाले की चैनलाइजेशन का लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये की लागत से करवाए गए इन कार्यों से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाईपास के आस-पास के एक सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा, जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को सुबह-शाम सैर और योग करने के लिए बेहतरीन स्थान उपलब्ध होगा।


 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमीरपुर की तकदीर एवं तस्वीर बदल रहे हैं। हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने के साथ-साथ उन्होंने यहां के लिए कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। आज हमीरपुर के नए बस अड्डे का कार्य तेजी से जारी है। जोल सप्पड़ में बन रहे मेडिकल कालेज के नए परिसर में अस्पताल के अलावा महिलाओं एवं बच्चों के लिए अलग अस्पताल ब्लॉक, क्रिटिकल केयर यूनिट, कैंसर केयर संस्थान, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज और अन्य संस्थानों का प्रावधान भी किया गया है, जिससे यह मेडिकल कालेज एक उत्कृष्ट संस्थान बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने इस मेडिकल कालेज में रोबोटिक सर्जरी और कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रावधान भी किया है।  इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे भी वितरित किए तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील भी की।


 इससे पहले, पूर्ववर्ती नगर परिषद के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी लोगों का स्वागत किया तथा वार्ड नंबर-12 में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने भी अपने विचार रखे।


 कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीओ अश्वनी ठाकुर, अन्य अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, एचपीएमसी के बीओडी मैंबर राजेश ठाकुर, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, सुनील ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शहनशाह, राजेश आनंद, मनोज शर्मा, जुगल किशोर, आरसी डोगरा, होशियार सिंह, मनोहर लाल कांगो, राजू, शशि मोहम्मद, युवा कांग्रेस के विश्व शामा, अखिलेश चौधरी, स्थानीय वार्ड के निवासी डॉ. पीडी ठाकुर, अनिल कुमारी पठानिया, प्रवीण शर्मा, सुरेश शर्मा, अजीत सिंह, रमेश चौहान, दिनकर शर्मा, पवन बाबा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow