सैर पर निकले पिता-पुत्र पर एक शख्स ने चलाई गोलियां, दोनों घायल 

ऊना के अंब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैर पर निकले पिता-पुत्र पर एक शख्स ने गोलियां चला दीं, जिसके चलते दोनों घायल हो गए। इनमें से पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर

Oct 30, 2024 - 13:32
 0  110
सैर पर निकले पिता-पुत्र पर एक शख्स ने चलाई गोलियां, दोनों घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     30-10-2024

ऊना के अंब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैर पर निकले पिता-पुत्र पर एक शख्स ने गोलियां चला दीं, जिसके चलते दोनों घायल हो गए। इनमें से पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है, जबकि बेटे का इलाज ऊना अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह हमला किया गया है। हुआ यूं कि थाना अंब के अंतर्गत चुयार पंचायत के कुबाड़छन गांव के 45 वर्षीय राजीव कुमार अपने 19 वर्षीय बेटे आदित्य और पालतू कुत्ते के साथ सैर के लिए निकले थे। 

इसी बीच उनके ही गांव का हरदेव सिंह अपनी निजी बंदूक लेकर आया और किसी बात को लेकर बहसबाजी करने लगा। इस दौरान हरदेव ने तैश में आकर बाप-बेटे पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें ऊना अस्पताल ले जाया गया। इनमें से पिता राजीव कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow