नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां मंडल की बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश  

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां मंडल की बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इससे पहले पूर्व विधायक अरुण मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चौधरी के नेतृत्व में कार्यकताओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया

Jan 21, 2026 - 15:07
Jan 21, 2026 - 15:24
 0  19
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां मंडल की बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    21-01-2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां मंडल की बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इससे पहले पूर्व विधायक अरुण मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चौधरी के नेतृत्व में कार्यकताओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

भाजपा नेता ने सभी मंडल व बूथ पदाधिकारियों से सीधा वार्तालाप करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने पार्टी द्वारा निर्धारित मंडल के सभी कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के आयोजन की जानकारी ली। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान सरकार द्वारा जारी विकासात्मक गतिविधियों और उपलब्धियों की भी जानकारी ली तथा संगठन को मजबूत करने के सुझाव भी साझा किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कांग्रेस को आगामी चुनावों में 10 सीट तक सिमटन की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow