मंडी में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई लगा,गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल कोटली के सपलोह गांव में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Feb 13, 2026 - 13:33
Feb 13, 2026 - 13:49
 0  38
मंडी में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई लगा,गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    13-02-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल कोटली के सपलोह गांव में घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने गुरुवार सुबह अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। महिला को आनन-फानन में सिविल अस्पताल कोटली ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल रेफर किया गया। यहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल रेफर किया। नेरचौक से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना में महिला का चेहरा और बाल जल गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। 

वहीं आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए और सैंपल लिए। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में ज्वलनशील पेट्रोल डालने की बात सामने आ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />