शहर के 13 वार्डों के विकास पर खर्च होंगे 52 लाख,पार्षदों की डिमांड पर प्रत्येक वार्ड में खर्च किए जाएंगे 4-4 लाख रुपए

नगर परिषद नाहन द्वारा शहर के विकास को लेकर हाल ही में हुए नगर परिषद के जनरल हाउस में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें शहर के 13 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के मकसद से 52 लाख की राशि खर्च की जाएगी

Feb 5, 2025 - 20:16
Feb 5, 2025 - 20:51
 0  59
शहर के 13 वार्डों के विकास पर खर्च होंगे 52 लाख,पार्षदों की डिमांड पर प्रत्येक वार्ड में खर्च किए जाएंगे 4-4 लाख रुपए
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कार्य को लेकर कनिष्ठ अभियंता को एस्टीमेट बनाने के दिए गए निर्देश

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     05-02-2025

नगर परिषद नाहन द्वारा शहर के विकास को लेकर हाल ही में हुए नगर परिषद के जनरल हाउस में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें शहर के 13 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के मकसद से 52 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि नगर परिषद के 13 वार्डों में 52 लाख विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को आयोजित नगर परिषद के जनरल हाउस में पार्षदों की डिमांड पर ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि फैसले के मुताबिक प्रत्येक वार्ड के विकास कार्य पर चार चार लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।  

जिसमें गली नाली सड़क और डंगे आदि का निर्माण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता को पार्षदों से मिलकर उनके वार्ड में होने वाले विकास कार्यों की सूची बनाने के बाद एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एस्टीमेट बन जाने के बाद ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे इसके बाद इन कार्यों को अवार्ड किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow