प्रदेश हाईकोर्ट ने जताई हैरानी : 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने खर्च दिए 80 लाख रुपये

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने विभाग पर कड़ी टिप्पणी....

Mar 21, 2025 - 11:04
Mar 21, 2025 - 11:06
 0  186
प्रदेश हाईकोर्ट ने जताई हैरानी : 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने खर्च दिए 80 लाख रुपये
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-03-2025

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने विभाग पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतनी लागत तो एक एक्सप्रेस वे बनाने की भी नहीं हो सकती। 

अदालत ने लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और संबंधित मुख्य अभियंता को अगली सुनवाई के दौरान संबंधित रिकॉर्ड के साथ न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस मामले की अगली सुनाई 22 मार्च को होगी। अदालत के संज्ञान के बाद कल्लू के चामुंडा नगर के भूटी चौक से 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाना तय हुआ था। 

इसके लिए विभाग की ओर से 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। अदालत ने निर्देश दिए कि यदि भूमि के संबंध में कोई विवाद होगा तो उपायुक्त सरकारी भूमि की पहचान करने के लिए हरसंभव प्रयास करे और इसका उपयोग एंबुलेंस रोड के निर्माण के लिए किया जा सके। न्यायालय की ओर से पारित निर्देशों की अनुपालना में राज्य ने पीडब्ल्यूडी को 80 लाख रुपये मंजूर कर जारी किए थे।

एंबुलेंस रोड तो नहीं बना, लेकिन एक चौड़ा रास्ता बनाया गया। अदालत ने इसी संदर्भ में कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग की ओर से कैसे इतने पैसे मंजूर किए गए। अदालत ने इसी को लेकर विभाग से अगली सुनवाई के दौरान संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow