सीएम सुक्खू का नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना, बोले पीएम मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ की मदद दिलाएं जयराम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय शिमला में जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक ली. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए CM सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र में विकास के लिए काम कर रही
नेता प्रतिपक्ष सोचें क्या वे सिराज के दुश्मन, केंद्र से मदद आई तो सिराज के आपदा प्रभावितों को होगा लाभ
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 12-12-2025
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय शिमला में जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक ली. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए CM सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र में विकास के लिए काम कर रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष केवल झूठ बोलते हैं, उनकी बातों का जवाब देने का मन नहीं करता. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा राहत के लिए 1500 करोड़ देने की घोषणा की थी। नेता प्रतिपक्ष केवल उसे दिलाने में मदद करें. नेता प्रतिपक्ष को सोचना चाहिए क्या वे सिराज के दुश्मन हैं. केंद्र से मिलने वाली सहायता का सबसे ज्यादा लाभ सिराज आपदा प्रभावितों को होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनजाति है सलाहकार समिति की यह लगातार तीसरी बैठक थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातिय मामलों के मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसेरी में बार-बार सड़क बंद होने की समस्या को देखते हुए एक नई सड़क का प्रस्ताव रखा है सरकार जल्द इस पर काम करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातिय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।
इसके अलावा जनजातिय क्षेत्रों में विंड एनर्जी और सोलर एनर्जी पर भी काम किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नेता प्रतिपक्ष की बातों का जवाब देने का मन नहीं होता. नेता प्रतिपक्ष केवल झूठ पर झूठ बोलते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा राहत के लिए प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ देने की घोषणा की थी. अब नेता प्रतिपक्ष केवल इस दिलाने में सरकार की मदद करें लेकिन वह नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को सोचना चाहिए क्या वे सिराज के दुश्मन हैं।
क्योंकि केंद्र से मदद का सबसे ज्यादा लाभ सिराज के आपदा प्रभावितों को होगा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा के शिमला वाले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हैं, उनका हिमाचल में स्वागत है।
What's Your Reaction?