अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर राज्यपाल सहित अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित 

र्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन

Dec 25, 2025 - 16:20
Dec 25, 2025 - 16:21
 0  26
अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर राज्यपाल सहित अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-12-2025

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, चाैपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा सहित अन्य   लोगों ने रिज मैदान शिमला स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।    

डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के साथ गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने हमेशा पर्वतीय राज्यों की आवश्यकताओं को समझते हुए नीतियां बनाई, जिनका लाभ आज भी प्रदेश को मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अटल की दूरदर्शी सोच की एक ऐतिहासिक मिसाल है। 

इस योजना से हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों को सड़क सुविधा मिली, गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेऔर आम जनजीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है और उनके विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी के लिए मार्गदर्शक हैं।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा किअटल बिहारी वाजपेयी विश्व के महान नेताओं में से एक थे। अनेक दलों को एक सूत्र में पिरोकर 28 दलों के सहयोग से एक स्थिर, मजबूत और राष्ट्रवादी सरकार चलाने का उदाहरण यदि किसी ने प्रस्तुत किया, तो वह केवल अटल बिहारी वाजपेयी ही थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow