नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों से हो रहे शोषण के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन 

हरिद्वार, नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे रोड इत्यादि

Feb 26, 2026 - 15:43
Feb 26, 2026 - 17:04
 0  2
नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों से हो रहे शोषण के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सनी वर्मा - हरिद्वार   26-02-2026

हरिद्वार, नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे रोड इत्यादि क्षेत्रों के स्थानीय कारोबारी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों ने सामूहिक रूप से नगर निगम का घेराव कर नगर निगम द्वारा वर्ष 2025 और 2026 के निर्गत किए गए लाइसेंस को दर्शाते हुए पुनः रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के बाहर अलग से वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया।

लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के नियम अनुसार वर्ष 2018 में सर्वे सूची के पंजीकृत नगर निगम के लाइसेंस धारक सभी (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को बस स्टैंड रेलवे स्टैंड के बाहर वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना न्यायसंगत होगा। 

उन्होंने कहा हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र मे अलग-अलग स्थान पर वर्ष 2018 से सभी नगर निगम में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम प्रशासन द्वारा लाइसेंस व परिचय पत्र निर्गत किए जाते रहे हैं सभी क्षेत्र के लाइसेंस धारकों स्वरोजगार करने की अनुमति के साथ जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से नगर निगम प्रशासन द्वारा पत्राचार के माध्यम से अवगत कराना चाहिए। 

ताकि अतिक्रमण अभियान के दौरान वैधानिक स्ट्रीट वेंडर्स का किसी प्रकार का उत्पीड़न व शोषण ना हो सके। नगर निगम प्रांगण में अपनी एक सूत्री मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे लघु व्यापारियों के बीच अपर नगर आयुक्त दीपक कुमार गोस्वामी ने वार्ता के लिए आमंत्रित कर धरना प्रदर्शन कर रहे सभी लघु व्यापारियों को आश्वासित किया। उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली की पत्रावली वही फेरी समिति की बैठक के निर्णय के प्रशिक्षण कर संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए जाएंगे।

नगर निगम का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर रहे लघु व्यापारियों के समर्थन में संबोधित करते व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार ,फूल सिंह, सुनील कुकरेती, राकेश कुमार,लालचंद गुप्ता ,धर्मपाल, विजय गुप्ता, नरसिंह ,सचिन, विकास, भोला यादव, कपिल कुमार, विकी ,चंदन रावत ,जय सिंह बिष्ट ,सचिन कुमार ,रिशिपाल, सुभाष ,अर्जुन, दिनेश, नरेश, अमर सिंह, कमल, पवन कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow