नाहन शहर के मुख्य बाजार में बड़ा हादसा टला,ढाबे में रखी सिलेंडर में लगी आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पाया काबू

शुक्रवार देश शाम करीब 8:00 बजे नाहन शहर के बीचो बीच गन्नूघाट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब यहां एक ढाबे पर रखे  सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते है आग फैल गई और तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया

Apr 18, 2026 - 12:30
Apr 18, 2026 - 12:47
 0  23
नाहन शहर के मुख्य बाजार में बड़ा हादसा टला,ढाबे में रखी सिलेंडर में लगी आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पाया काबू

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    18-04-2026

शुक्रवार देश शाम करीब 8:00 बजे नाहन शहर के बीचो बीच गन्नूघाट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब यहां एक ढाबे पर रखे  सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते है आग फैल गई और तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गनीमत यह रही की आग की इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ समय के भीतर आग पर काबू पाया।मौके पर पहुंची लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी.

करीब 10 मिनट के भीतर सिलेंडर में लगी आग को काबू कर लिया था उन्होंने कहा कि लगातार ढाबा और होटल संचालकों से अपील की जाती है कि वह आग बुझाने वाली यंत्रों को रखना सुनिश्चित करें ताकि आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow