विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ पोंटा साहिब का 9वां अधिवेशन राकेश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई पोंटा साहिब का 9वा अधिवेशन अध्यक्ष राकेश चौहान की अध्यक्षता में होटल आशियाना  पोंटा साहिब में संपन्न हुआ

Jan 5, 2025 - 13:43
Jan 5, 2025 - 14:01
 0  93
विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ पोंटा साहिब का 9वां अधिवेशन राकेश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     05-01-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई पोंटा साहिब का 9वा अधिवेशन अध्यक्ष राकेश चौहान की अध्यक्षता में होटल आशियाना  पोंटा साहिब में संपन्न हुआ। इसमें विशेष रूप से प्रदेश के अतिरिक्त महामंत्री रणवीर ठाकुर, जिला अध्यक्ष इरशाद रहमान, जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर तथा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल शर्मा उपस्थित रहे। 

इस अधिवेशन में पांवटा साहिब इकाई के सभी तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहां के विद्युत बोर्ड में 90 के दशक के उपरांत फील्ड के अतिरिक्त पदों को सृजित किया जाए। तकनीकी कर्मचारियों की संख्या कम होने के बावजूद 28 लाख के ऊपर के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई उपलब्ध करा रहे हैं। 

परिणाम स्वरुप अधिक काम के वजह से तकनीकी कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं विद्युत बोर्ड में काम कर रहे हैं नॉन आईटीआई टीममेट नॉन आईटीआई alm को एक मुश्त पदोन्नति करके विद्युत सप्लाई रूप से चलने के लिए स्टोर में आवश्यक समान जैसे वायर कंडक्टर, ट्रांसफार्मर केवल ,और सबस्टेशन पावर हाउस कंट्रोल रूम में उपयुक्त होने वाले सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए। 

सेवानिवृत कर्मचारी और पेंशनरों के वित्तीय लाभ सुशिश्चित किए जाएं कर्मचारी के  वित्तीय लाभ संशोधित ऑर्डर नंबर 14 को वित्तीय लाभ द्वारा जानबूझकर अमल में ना लाना तकनीकी कर्मचारियों के प्रति उनके गलत व्यवहार को दर्शाता है उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों को ओ पी एस की बहाली को वंचित करवा रहे हैं। 

इस विषय में प्रदेश सरकार व बोर्ड प्रबंधन अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि उत्पादन विंग में हेल्पर,फिटर के पद लम्बित पड़े हैं इसके अतिरिक्त फील्ड के सहायक अभियंता के पदों की फाइल कई महीने से धूल फांक रही है। सरकार व बोर्ड प्रबंधन से मांग की है कि सभी विंगो के ऊपर सहानुभूति पूर्वक विचार कर कर्मचारियों को लाभ मिल सके। 

महामंत्री ने चुनी हुई नई कार्यकारी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय चुनौती पूर्ण है सभी को संगठित होकर सभी चुनौतियों का सामना करना होगा। इकाई अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने तीन वर्ष का लेखा-जोखा कर्मचारियों के समक्ष रखा और पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया नई कार्यकारिणी को सर्व सम्मति से चुना गया जो इस प्रकार से है। प्रधान विशाल ठाकुर सचिव राजेश ठाकुर वित्त सचिव  बहादुर सिंह नेगी मीडिया प्रभारी  हेमराज राणा को नियुक्त किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow