शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025’ में रसायन मुक्त, प्राकृतिक उत्पादों की खूब महकी खुशबू  

शिमला के समीप जुन्गा में आयोजित चार दिवसीय ‘शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025’ में इस वर्ष रसायन मुक्त, प्राकृतिक उत्पादों की खुशबू खूब महकी

Oct 28, 2025 - 13:15
Oct 28, 2025 - 13:33
 0  36
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025’ में रसायन मुक्त, प्राकृतिक उत्पादों की खूब महकी खुशबू  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-10-2025

शिमला के समीप जुन्गा में आयोजित चार दिवसीय ‘शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2025’ में इस वर्ष रसायन मुक्त, प्राकृतिक उत्पादों की खुशबू खूब महकी। 25 से 28 अक्तूबर तक चले इस फेस्टिवल में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री आकर्षण का केंद्र रही।

सोमवार को फेस्टिवल के समापन के करीब जाइका वानिकी परियोजना के उत्पाद खरीदने के लिए स्टॉलों पर असंख्य लोग उमड़े और उन्होंने जमकर खरीददारी की। लोगों ने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की गुणवत्ता और प्राकृतिक स्वरूप की सराहना की।

इस अवसर पर जाइका वानिकी परियोजना के परियोजना निदेशक, श्रेष्ठा नंद शर्मा, भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मिलेट्स (मोटे अनाज) के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे स्वास्थ्य बेहतर हो सके। 

उन्होंने कहा, “रसायनों के प्रयोग से बेशक उत्पादन बढ़ता है, परन्तु इसके नुकसान भी बहुत हैं। इसलिए हमें प्राकृतिक उत्पादों का अधिक से अधिक उत्पादन करना होगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्राकृतिक उत्पादों का उत्पादन बढ़ने से ग्रामीण लोगों की आजीविका में सुधार होगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />