प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 27 नवंबर से छठी और सातवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं होंगी शुरू  

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 27 नवंबर से छठी और सातवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली, दूसरी और चौथी कक्षा की परीक्षाएं एक दिसंबर से होंगी। समग्र शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना कार्यालय ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी

Nov 20, 2025 - 15:46
Nov 21, 2025 - 09:25
 0  21
प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 27 नवंबर से छठी और सातवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं होंगी शुरू  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-11-2025

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 27 नवंबर से छठी और सातवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली, दूसरी और चौथी कक्षा की परीक्षाएं एक दिसंबर से होंगी। समग्र शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना कार्यालय ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 

इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू होगी। ढाई घंटे की परीक्षा दोपहर एक बजे तक चलेगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2026 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।

  


 


 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow