बहुचर्चित मंडी तेजाब कांड की पीड़िता ममता चार दिन बाद हारी जिंदगी की जंग 

बहुचर्चित मंडी तेजाब कांड की पीड़िता ममता (41) चार दिन बाद जिंदगी की जंग हार गईं। बुधवार देर रात 11:45 बजे पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली

Nov 20, 2025 - 15:45
 0  27
बहुचर्चित मंडी तेजाब कांड की पीड़िता ममता चार दिन बाद हारी जिंदगी की जंग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  मंडी    20-11-2025

बहुचर्चित मंडी तेजाब कांड की पीड़िता ममता (41) चार दिन बाद जिंदगी की जंग हार गईं। बुधवार देर रात 11:45 बजे पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। 15 नवंबर को सैण मोहल्ले में पीड़िता के पति नंद लाल ने पारिवारिक विवाद के बीच तेजाब फेंक पहली मंजिल से धक्का देकर ममता को नीचे गिरा दिया था।

इलाज के दौरान एम्स बिलासपुर में संक्रमण बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत के बाद डॉक्टरों ने 16 नवंबर को ममता को चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। केशू राजपूत ने बताया कि उनकी बुआ ममता की बुधवार दिन में ही तबीयत गंभीर हो गई थी। देररात 11:45 बजे पीजीआई के चिकित्सकों ने बुआ को मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow