नाहन में संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस चौकी का एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने किया शुभारंभ

सिरमौर जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने आज नाहन शहर के कच्चा टैंक में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। दरअसल जमीनी विवाद के चलते करीब 1 साल पहले यहां से पुलिस चौकी हटाई गई थी जिसे अब लोगों की मांग पर दोबारा शुरू किया

Feb 26, 2025 - 15:48
Feb 26, 2025 - 18:00
 0  66
नाहन में संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस चौकी का एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने किया शुभारंभ
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

पुलिस चौकी हटाने से लगातार बढ़ रही थी नशे की गतिविधियां

एसपी बोले लोगों की मांग पर की जाएगी नाइट पेट्रोलिंग

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     26-02-2025

सिरमौर जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने आज नाहन शहर के कच्चा टैंक में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। दरअसल जमीनी विवाद के चलते करीब 1 साल पहले यहां से पुलिस चौकी हटाई गई थी जिसे अब लोगों की मांग पर दोबारा शुरू किया गया।

मीडिया से बात करते हुए SP निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि यह एक संवेदनशील इलाका है और अंतर राज्य बस अड्डा परिसर में जहां इस पुलिस चौकी को स्थापित किया गया है वहां  दिन-रात लोगों का आना जाना रहता है साथ ही स्कूली और कॉलेज के बच्चों की भी बड़ी आवाजाही रहती है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा आज उन्हें यह भी सूचित किया गया है कि इस क्षेत्र में नशे की कारोबार से जुड़ी गतिविधियां बढ़ रही है ऐसे में पुलिस चौकी स्टाफ को नाइट पेट्रोलिंग करने की भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा यहां कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी जोर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow