औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने होटल पर छापा मारकर देह व्यापार का किया भंडाफोड़ 

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार शाम को की गई इस कार्रवाई में पांच युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक युवक को हिरासत में लेकर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Jul 25, 2025 - 15:28
Jul 25, 2025 - 15:42
 0  50
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने होटल पर छापा मारकर देह व्यापार का किया भंडाफोड़ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नालागढ़     25-07-2025

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार शाम को की गई इस कार्रवाई में पांच युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक युवक को हिरासत में लेकर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। होटल से अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें भी बरामद की गईं। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंगल के एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। पुष्टि के बाद एसएचओ नालागढ राकेश राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने योजनाबद्ध ढंग से दबिश देकर यह कार्रवाई अंजाम दी। छापे के दौरान होटल के कमरों से 30 से 35 वर्ष की आयु वर्ग की पांच युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


सभी युवतियां पड़ोसी राज्यों की रहने वाली हैं। उनके बयान दर्ज कर शुक्रवार को परिजनों के हवाले किया जाएगा। पकड़ा गया युवक कथित रूप से इस अवैध गतिविधि से जुड़ा मुख्य दलाल बताया जा रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। एसएचओ राकेश राय ने बताया कि होटल से रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। 

पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। एसपी बद्दी ने बताया कि होटल का संचालन दिलशाद निवासी गांव नानोवाल, तहसील नालागढ़ और मोनू राणा निवासी उत्तर प्रदेश कर रहे थे, जो होटल कर्मचारी सचिन के जरिए ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं की सप्लाई करवाते थे। 

मौके से पुलिस ने नौ बोतल अवैध शराब, हिसाब-किताब की एक कापी और दो गाडिय़ां एक स्कॉर्पियो (दिलशाद के नाम) और स्विफ्ट कार (इशलाम निवासी बरनाला पंजाब के नाम पंजीकृत उपयोग में मोनू राणा) भी जब्त की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow