करसोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 300 नई  एम.ए. एक्स-रे मशीन करवाई उपलब्ध  

मंडी के करसोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने अस्पताल के लिए नई 300 एम.ए. एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाई है। इस मशीन के लगने से अब उपमंडल के मरीजों को एक्स-रे संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा

Aug 30, 2025 - 13:37
Aug 30, 2025 - 13:50
 0  5
करसोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 300 नई  एम.ए. एक्स-रे मशीन करवाई उपलब्ध  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    30-08-2025

मंडी के करसोग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने अस्पताल के लिए नई 300 एम.ए. एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाई है। इस मशीन के लगने से अब उपमंडल के मरीजों को एक्स-रे संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में लगी पुरानी एक्स-रे मशीन पिछले कुछ माह से खराब चल रही थी। तकनीकी जांच के बाद इंजीनियरों ने बताया था कि मशीन की मरम्मत नहीं हो सकती। 

उन्होंने बताया कि इसके उपरान्त, अस्पताल में केवल 100 एम.ए. की पोर्टेबल मशीन से काम चलाया जा रहा था, जो मुख्य रूप से वार्ड के कार्यों के लिए उपयोगी होती है। उन्होंने बताया कि यह मशीन कम क्षमता की थी, जिससे बड़े स्तर पर एक्स-रे करवाने और रिपोर्ट देखने में काफी मुश्किलें आ रही थीं।

डॉ. चौहान ने कहा कि करसोग अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 70 से 80 एक्स-रे किए जाते हैं। ऐसे में बड़ी क्षमता की मशीन की आवश्यकता लंबे समय से थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब नई 300 एम.ए. एक्स-रे मशीन के आने से न केवल मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिलेगी बल्कि उन्हें निजी केंद्रों में जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। 

उन्होंने बताया कि इस मशीन की उपलब्धता से करसोग कस्बे के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा  और मरीजों को उच्च स्तरीय और त्वरित एक्स-रे सुविधा करसोग अस्पताल में ही मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow