प्रदेश में छात्र हित में फैसले ले रही सरकार, कोर्ट के आदेशों पर एसपीयू से बदले बीएड टेस्ट : शिक्षा मंत्री  

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 2013-14 में मंडी जिला को लेकर सरकार की सोच शुरू हो गई थी। तब क्लस्टर कालेज की व्यवस्था हो रही थी। 2022 में पूर्व सरकार के समय में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी वहां पर बनाई गई। इसमें पांच जिलों को शामिल किया गया था

Aug 30, 2025 - 13:33
Aug 30, 2025 - 13:41
 0  56
प्रदेश में छात्र हित में फैसले ले रही सरकार, कोर्ट के आदेशों पर एसपीयू से बदले बीएड टेस्ट : शिक्षा मंत्री  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   30-08-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 2013-14 में मंडी जिला को लेकर सरकार की सोच शुरू हो गई थी। तब क्लस्टर कालेज की व्यवस्था हो रही थी। 2022 में पूर्व सरकार के समय में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी वहां पर बनाई गई। इसमें पांच जिलों को शामिल किया गया था। 

कांगड़ा व चंबा जिला से इस तरह की मांग वर्तमान सरकार के सामने आई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि इन्हें दोबारा हिमाचल विश्वविद्यालय में जोड़ा जाए। इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीएड की प्रवेश परीक्षा दोनों विश्वविद्यालयों में चलाने का निर्णय लिया था। 

जिसके तहत दोनों विश्वविद्यालयों ने इसका आयोजन किया, मगर यह मामला अदालत में चला गया। वहां से जो आदेश आए, उनके अनुसार सरकार को कहा गया कि अगले शैक्षणिक सत्र से कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट लिए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार मंडी से किसी भी तरह का सौतेला व्यवहार नहीं अपनाती। जो ग्रांट इन एड इसे पहले दी जा रही थी, वही इसे आगे भी दी जा रही है। 

इससे सरदार पटेल को आर्थिक तौर पर क्या नुकसान हो रहा है उसका समाधान किया जाएगा। इससे पूर्व विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि चार साल पहले सरदार पटेल यूनिवर्सिटी बन गई थी, जिसमें 14 कॉलेज थे। 

धीरे-धीरे इसमें 350 के करीब कॉलेज जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बोझ को कम करने के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय खोला गया, मगर सत्ता परिवर्तन के साथ यह कहा गया कि इस विश्वविद्यालय की कोई जरूरत नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow