प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्याबुंग में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन
प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्याबुंग, जिला किन्नौर में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम
यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर 26-02-2026
प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्याबुंग, जिला किन्नौर में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिज़नेस मॉडल कैनवास पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना, महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोज़गार हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें व्यावसायिक एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बिज़नेस मॉडल कैनवास जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को व्यवसाय की योजना, मूल्य प्रस्ताव, ग्राहक वर्ग, लागत संरचना एवं राजस्व मॉडल से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
गुरुलाल नेगी ने प्रतिभागियों को जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी तथा उद्यम स्थापना से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की और महिलाओं एवं युवाओं को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को रैंप योजना, विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं, बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं, व्यवसाय विस्तार तथा वित्तीय अनुशासन एवं प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं एवं युवाओं में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।
कार्यक्रम का समापन आत्मनिर्भर भारत, वित्तीय सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन के प्रेरणादायक संदेश के साथ किया गया।
What's Your Reaction?



