सीएम ने कांगड़ा और चंबा जिले के बाढ़-आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण,राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी 

हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर और इंदौरा के साथ जिला चंबा के भरमौर और मणिमहेश सहित अन्य बाढ़ एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

Aug 30, 2025 - 13:49
Aug 30, 2025 - 13:51
 0  28
सीएम ने कांगड़ा और चंबा जिले के बाढ़-आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण,राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-08-2025

हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर और इंदौरा के साथ जिला चंबा के भरमौर और मणिमहेश सहित अन्य बाढ़ एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। 

मुख्यमंत्री चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली से पठानकोट पहुंचे। पठानकोट पहुंचने पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने उन्हें जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। हाल ही में पौंग डैम से अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण फतेहपुर और इंदौरा विधानसभा क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली और अधिंकारियों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे चंबा जिले के लिए रवाना  हुए। सीएम ने मणिमहेश, भरमौर व चंबा में तेज बारिश से हुई भयंकर तबाही का हवाई सर्वेक्षण कर जिला प्रशासन के साथ बैठक की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow