हिमाचल कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा काननू में की जा रही छेड़छाड़ और मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमलों और रोजगार छीने जाने के प्रयासों के खिलाफ विरोध दर्ज करना
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 16-01-2026
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा काननू में की जा रही छेड़छाड़ और मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमलों और रोजगार छीने जाने के प्रयासों के खिलाफ विरोध दर्ज करना है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक जिला कांगड़ा के तहत बैजनाथ व पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 जनवरी, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 17 जनवरी, कांगड़ा व नगरोटा में 24 जनवरी, शाहपुर में 19 जनवरी, जवाली व नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 जनवरी, फतेहपुर में 21, देहरा में 22, इंदौरा में 21 व जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके साथ ही चंबा के चुराह में 16 जनवरी, चंबा में 26, भरमौर में 20, भटियात में 22 जनवरी व डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 24 जनवरी को विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।
हमीरपुर जिला के तहत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 जनवरी, हमीरपुर में 20 जनवरी, बड़सर में 16 जनवरी, भोरंज में 21 जनवरी व नादौन में 19 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। बिलासपुर जिला के तहत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, बिलासपुर में 20 जनवरी, झंडूता में 22 जनवरी व श्रीनयनादेवी में 24 जनवरी को कार्यक्रम रखा गया है।
मंडी जिला के तहत बल्ह में 25 जनवरी, मंडी में 13 जनवरी, नाचन में 23 जनवरी, सुंदरनगर में 25 जनवरी, करसोग में 30 जनवरी, दरंग में 28 जनवरी, जागिंद्रनगर में 27 जनवरी, सरकाघाट में 29 जनवरी, धर्मपुर में 31 जनवरी व सिराज विधानसभा क्षेत्र में 24 जनवरी को प्रदर्शन होगा।
शिमला जिला के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, शिमला शहरी में 25 जनवरी, ठियोग में 20 जनवरी, चौपाल में 21 जनवरी, रोहड़ू में 22 जनवरी, जुब्बल-कोटखाई में 23 जनवरी, शिमला ग्रामीण विधानसभा में 24 जनवरी व कुसुम्पटी विधानसभा में 25 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा।
ऊना के हरोली में 19 जनवरी, ऊना में 16 जनवरी, कुटलैहड़ में 20 , गगरेट में 22 व चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 24 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। सिरमौर के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में 21 जनवरी, पांवटा साहिब में 16 जनवरी, शिलाई में 17 जनवरी, श्रीरेणुकाजी में 19 जनवरी व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 20 जनवरी को विरोध दर्ज करवाने का कार्यक्रम रखा गया है।
सोलन जिला के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, सोलन में 20, दून में 21, कसौली में 17 व अर्की विधानसभा क्षेत्र में 16 जनवरी को रखा गया है। किन्नौर जिला के तहत किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 20 जनवरी को प्रदर्शन रखा गया है।
लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में 20 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। कुल्लू जिला के तहत मनाली में 19 जनवरी, कुल्लू में 20 जनवरी, बंजार में 21 जनवरी व आनी विधानसभा क्षेत्र में 16 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा।
What's Your Reaction?



