प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल में 294 सड़कों के निर्माण को 2,247.24 करोड़ की राशि मंजूर

Jan 21, 2026 - 16:05
Jan 21, 2026 - 16:13
 0  14
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिमाचल में 294 सड़कों के निर्माण को 2,247.24 करोड़ की राशि मंजूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-01-2026

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV बैच-1 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों की समीक्षा सशक्त समिति द्वारा 4 नवंबर, 2025 को आयोजित बैठक में की गई थी और समिति की सिफारिशों तथा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि 294 सड़क कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर तथा लागत 2,247.24 करोड़ रुपए है। इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वहन किए जाएंगे, जबकि राज्य सरकार का अंश 227.54 करोड़ रुपए होगा, जिसमें उच्च विनिर्देश लागत के रूप में 3.124 करोड़ रुपए शामिल हैं। 

इसकी प्रति किलोमीटर औसत लागत 146.11 लाख रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार सड़कें बिलासपुर, 65 चंबा, दो हमीरपुर, 12 कांगड़ा, आठ किन्नौर, 65 कुल्लू, दो लाहौल-स्पीति, 23 मंडी, 97 शिमला, 11 सिरमौर, तीन सोलन तथा दो ऊना जिले के लिए स्वीकृत की गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow