वन रेंज बिझड़ी के जंगलों में इन दिनों वन्य प्राणियों की चहल-पहल से प्रकृति प्रेमियों में उत्साह

प्रदेश के हमीरपुर जिला के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाली वन रेंज बिझड़ी के जंगलों में इन दिनों वन्य प्राणियों की चहल-पहल बढऩे से प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल

Jan 21, 2026 - 15:55
 0  2
वन रेंज बिझड़ी के जंगलों में इन दिनों वन्य प्राणियों की चहल-पहल से प्रकृति प्रेमियों में उत्साह

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    21-01-2026

प्रदेश के हमीरपुर जिला के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाली वन रेंज बिझड़ी के जंगलों में इन दिनों वन्य प्राणियों की चहल-पहल बढऩे से प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। पिछले कुछ समय से क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में हिरण और बारहसिंगे देखे जा रहे हैं, जो क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। 

सडक़ किनारे दिख रहा मनमोहक नजारा स्थानीय निवासियों के अनुसार विशेष रूप से सलौनी से घोड़ीधबीरी वाया महारल सडक़ मार्ग के किनारे इन वन्य जीवों को बिना किसी डर के विचरण करते हुए देखा जा सकता है।

राहगीरों के लिए यह नजारा किसी रोमांच से कम नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये जीव अब मानवीय हलचल से घबराने के बजाय शांति से जंगलों में चरते हुए नजर आते हैं, जो इस क्षेत्र के बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमाण है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए वन रेंज बिझड़ी के वन खंड अधिकारी विनोद राणा ने पुष्टि की है कि क्षेत्र के जंगलों में हिरणों और बारहसिंगों की उपस्थिति दर्ज की गई है। 

उन्होंने कहा कि वन्य जीवों का इस तरह बेखौफ घूमना सुखद है और विभाग इनकी सुरक्षा पर पैनी नजर रख रहा है। वन रेंज बिझड़ी के जंगलों में हिरण और बारहसिंगे देखे गए हैं। यह जीव इस क्षेत्र की जैव विविधता का अहम हिस्सा हैं। जंगलों में वन्य जीवों की बढ़ती संख्या से जहां लोग खुश हैं। 

वहीं पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों से इन बेजुबान जानवरों के संरक्षण की अपील की है। लोगों का कहना है कि सडक़ मार्ग पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इन वन्य जीवों को कोई नुकसान न पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow