कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम सीमा पर : प्रेम ठाकुर 

भाजपा शिमला मंडल की बैठक का आयोजन दीपकमल चक्कर में किया गया, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील धर ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, व्यापार प्रकोष्ठ के मदन शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहें

Nov 10, 2024 - 12:50
 0  33
कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम सीमा पर : प्रेम ठाकुर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-11-2024

भाजपा शिमला मंडल की बैठक का आयोजन दीपकमल चक्कर में किया गया, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील धर ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमल सूद, व्यापार प्रकोष्ठ के मदन शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहें। प्रेम ठाकुर ने कहा कि शिमला मंडल की प्राथमिक सदस्यता 21000 हो गई है जिसके लिए शिमला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई। 

सक्रिय सदस्यता अभियान में भी शिमला मंडल अच्छा कार्य कर रहा है, उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम सीमा पर है, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित जिला व ब्लाक कमेटियों को भंग करने की चर्चा कई दिन से थी। लेकिन महाराष्ट्र व झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान हाईकमान यह निर्णय लेगा इसकी उम्मीद नहीं थी। 

अचानक आए आदेश से सत्ता के गलियारों से संगठन तक खूब चर्चा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। हार का मुख्य कारण संगठन की खामियां व सरकार व संगठन के बीच समन्वय न होना था। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के कारणों का पता लगाने के लिए पार्टी हाईकमान ने पूर्व प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व पूर्व सांसद पीएल पुनिया की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को शिमला भेजा था। 

कमेटी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित मंत्रियों, लोकसभा उम्मीदवारों, जिलाध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों से बात कर उनके विचार जाने थे। दिल्ली जाकर रिपोर्ट फाइनल कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सौंपी थी। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

बैठक में राम ठाकुर, राजीव पंडित, राजीव सूद, जिया लाल, श्रवण शर्मा, संजीव ठाकुर, अनूप वैद, सुरेश शर्मा, शुभंकर सूद, तरुण राणा, योगिंदर चंदेल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow