प्रदेश की जनता को बरगला रहे मुख्यमंत्री, सरकार के वित्तीय को प्रबंधन से बिगड़ी राज्य की स्थिति : टंडन
हिमाचल बीजेपी के सह-प्रभारी संजय टंडन ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। संजय टंडन ने RDG के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरा. संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति एक जैसी
यंगवारा न्यूज़ - शिमला 11-02-2026
हिमाचल बीजेपी के सह-प्रभारी संजय टंडन ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। संजय टंडन ने RDG के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरा. संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति एक जैसी है, लेकिन उत्तराखंड विकास कर रहा है जबकि हिमाचल पिछड़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच अंतर केवल एक है—हिमाचल में भ्रष्ट सरकार। संजय टंडन ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे आम जनता को बरगलाने का काम न करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राज्य की स्थिति बिगड़ी है।
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के साथ प्रेजेंटेशन देना ठीक नहीं है, अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वे स्वयं सामने आकर परिस्थितियां रखें। जनता में गलत धारणा पैदा करने से बचने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय 90:10 के अनुपात में अलग-अलग योजनाओं के तहत हिमाचल प्रदेश की मदद कर रहे हैं।
भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन ने समर्पण दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को पूरा करने वाला बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है और पिछले 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है।
संजय टंडन ने कहा कि भारत 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले दो वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि NPA 11 प्रतिशत से घटकर 2 प्रतिशत से नीचे आ गया है और नेट NPA 1 प्रतिशत से नीचे पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में UPI और 40 प्रतिशत से अधिक डिजिटल भुगतान अकेले कर रहा है। दस साल पहले मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत कहीं नहीं था, लेकिन अब दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग केवल शोर मचाने का काम कर रहे हैं और संसद में चर्चा से भाग रहे हैं।
आज भारत FDI और सोलर एनर्जी में अग्रणी देशों में शामिल है। डेटा सेंटर और कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भारत की गणना अग्रणी देशों में हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पर्यटक भारत में केवल ताजमहल और कुतुबमीनार ही नहीं, बल्कि राम मंदिर देखने भी जा रहे हैं।
What's Your Reaction?

