दिल्ली से लौटते ही सीएम का भाजपा नेताओं पर पलटवार, बोले उन्हें कोसने की बजाय पीएम से हिमाचल हित की करें बात  

दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी नेताओं के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को निशाने पर लिया.

Feb 11, 2026 - 16:52
Feb 11, 2026 - 16:54
 0  13
दिल्ली से लौटते ही सीएम का भाजपा नेताओं पर पलटवार, बोले उन्हें कोसने की बजाय पीएम से हिमाचल हित की करें बात  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-02-2026

दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी नेताओं के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को निशाने पर लिया. सीएम सुक्खू ने कहा कि जय राम ठाकुर उनको दोष देने के बजाय PM मोदी से मिलकर प्रदेशहित का मुद्दा उठाएं। 

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अपने सांसदों और विधायकों को साथ लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा को उन्हें कोसने के बजाय केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए मदद लानी चाहिए. सीएम ने आरोप लगाया कि जय राम ठाकुर चिट्ठी को लेकर झूठ बोल रहे हैं। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.  राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है और आम लोगों को ठेस पहुंचाने वाला कोई फैसला नहीं लिया है। डॉ. राजीव बिंदल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार की तुलना में कांग्रेस सरकार ने निगम-बोर्डों में आधे ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार नियुक्त किए हैं और वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समझदारी से नियुक्तियां की हैं, जबकि बीजेपी सरकार ने 54 हजार करोड़ की फिजूलखर्ची की थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के समय उन्होंने प्रदेश की स्थिति श्रीलंका जैसी बताई थी, लेकिन अब हालात में सुधार किया गया है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर गलत तरीके से लोन लेने का आरोप लगाया और कहा कि आरडीजी राज्य का अधिकार है। 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नोएडा से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद सत्र के कारण जेपी नड्डा से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने तीन वर्षों में बेहतर कार्य किया है और भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर राज्य की आय बढ़ाई है। 

सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में संगठन की बैठक में हिस्सा लिया और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पी. चिदंबरम ने भी आरडीजी बंद होने पर हैरानी जताई और इस विषय पर सुझाव दिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow