शिमला के मंदिरों में किन्नर बनकर घूम रहा बांग्लादेशी स्टूडेंट,भाजपा ने बताया खुफिया तंत्र का फेलियर 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. हिंदू रक्षा मंच का आरोप है कि शिमला के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक बांग्लादेशी छात्र सैफ़दुल इस्लाम मंदिरों में किन्नर बनकर भक्तों से पैसे वसूलने का काम कर रहा

Mar 28, 2026 - 19:53
Mar 28, 2026 - 20:15
 0  8
शिमला के मंदिरों में किन्नर बनकर घूम रहा बांग्लादेशी स्टूडेंट,भाजपा ने बताया खुफिया तंत्र का फेलियर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-03-2026

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. हिंदू रक्षा मंच का आरोप है कि शिमला के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक बांग्लादेशी छात्र सैफ़दुल इस्लाम मंदिरों में किन्नर बनकर भक्तों से पैसे वसूलने का काम कर रहा है. इस संबंध में शिमला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। 

शिकायत के मुताबिक, इस शख़्स ख़ुद को इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर बांग्लादेशी स्टूडेंट बताता है, जबकि मंदिरों में किन्नर बनकर पैसे मांगता है. छात्र के बांग्लादेशी होने के चलते मामला और भी अधिक गंभीर बन गया है. भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच की मांग की है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे इंटेलिजेंस फेलियर बताया। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए. अगर इस मामले में सच्चाई है, तो यह राज्य की खुफिया तंत्र कहा फेलियर है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के विधायकों के फ़ोन सर्विलांस पर रखे जाते थे. लेकिन, जिन चीज़ों पर नज़र रखी जानी चाहिए वहां लापरवाही हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सच्चाई पाई गई, तो वह सदन के अंदर भी इस मामले को उठाएंगे। 

वहीं, शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में एक्शन लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र स्टडी वीज़ा पर भारत आया है, तो उसे अपने दायरे में सीमित रहना चाहिए. मीडिया के ज़रिए यह मामला उनके ध्यान में आया है. वे इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से बात कर उन्हें सख़्त एक्शन लेने के लिए कहेंगे. विधायक हरीश जनारथा ने इस पूरे मामले में बांग्लादेश एम्बेसी के ज़रिये कार्रवाई की बात कही। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow