मीनू कोच के परिचालक एवं मालिक विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने यात्री को उनका पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल 

मीनू कोच के परिचालक एवं मालिक विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने 17000 से भरा बटुआ लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। नाहन से मां भंगाइणी मंदिर हरिपुरधार के लिए चलने वाली प्राइवेट बस मीनू कोच के परिचालक एवं मालिक विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने एक यात्री को उनका पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश

Apr 4, 2026 - 20:20
Apr 4, 2026 - 20:25
 0  30
मीनू कोच के परिचालक एवं मालिक विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने यात्री को उनका पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह     04-04-2026

मीनू कोच के परिचालक एवं मालिक विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने 17000 से भरा बटुआ लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। नाहन से मां भंगाइणी मंदिर हरिपुरधार के लिए चलने वाली प्राइवेट बस मीनू कोच के परिचालक एवं मालिक विरेंद्र सिंह उर्फ वीरू ने एक यात्री को उनका पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। 

संगड़ाह क्षेत्र के गांव कठियोग के रणवीर सिंह ने बताया कि, शनिवार सुबह उनका बटुआ इस बस में गिर गया था। जिसमें लगभग 17,000 के अलावा उनके एटीएम, पेन कार्ड व राशन कार्ड आदि भी थे।

परिचालक ने उनका फोन नंबर पता कर खुद फोन किया और फिर शाम को हरिपुरधार से लौटते समय संगड़ाह में इसे लौटाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि, वीरू कंडक्टर के नाम से जाने वाले विरेंद्र इससे पहले भी बस में छूटा कईं लोगों का सामना लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश कर चुके हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow