गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर अपडेट और ई-केवाईसी अनिवार्य होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर की बुकिंग रद्द

ईरान युद्ध के बीच देश में चल रहे गैस संकट के बीच गैस उपभोक्ताओं के लिए एक और परेशानी खड़ी हो गई। गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर अपडेट और ई-केवाईसी अनिवार्य होने के कारण 31 मार्च को प्रदेश के हजारों उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर की बुकिंग रद्द

Apr 4, 2026 - 12:45
Apr 4, 2026 - 12:49
 0  70
गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर अपडेट और ई-केवाईसी अनिवार्य होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर की बुकिंग रद्द

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    04-04-2026

ईरान युद्ध के बीच देश में चल रहे गैस संकट के बीच गैस उपभोक्ताओं के लिए एक और परेशानी खड़ी हो गई। गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर अपडेट और ई-केवाईसी अनिवार्य होने के कारण 31 मार्च को प्रदेश के हजारों उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर की बुकिंग रद्द हो गई है। 

जिन उपभोक्ताओं ने 20 मार्च के बाद गैस की बुकिंग करवाई थी और उन्हें सिलिंडर डिलीवर नहीं हो पाया था और उनकी बुकिंग सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण खुद रद्द हो गई। अब उपभोक्ताओं को अब नए सिरे से सिलिंडर बुक करना पड़ रहा है, क्योंकि कुछ गैस एजेंसियों की ओर से भी उपभोक्ताओं को दोबारा से सिलिंडर बुक करवाने के लिए कहा जा रहा है। 

उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्हें जानकारी भी नहीं है कि उनके गैस सिलिंडर की बुकिंग रद्द हो चुकी है और वे सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं। इससे अब एजेंसियों के पास बैकलॉग की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है।

कई एजेंसियों में बुकिंग के 10 से 15 दिन के बाद भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा। ऐसे में अब समय पर सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। नए नियमों के अनुसार शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस सिलिंडर मिल रहा है। ऐसे में शहर में अब बुकिंग होने के बाद भी जिन्हें सिलिंडर नहीं मिले। उनकी वेटिंग 40 दिन से अधिक हो गई है, जबकि एक सिलिंडर एक माह ही चल पाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow