गेहूं खरीद केंद्रों में आठ अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू,255 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने को करवाया पंजीकरण
गेहूं खरीद केंद्रों में आठ अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की फसल बेचने को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पांच अप्रैल तक 255 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर गेहूं की फसल बेचने को पंजीकरण करवाया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 05-04-2026
गेहूं खरीद केंद्रों में आठ अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की फसल बेचने को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पांच अप्रैल तक 255 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर गेहूं की फसल बेचने को पंजीकरण करवाया है। इसमें 176 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए गए हैं, जबकि 67 किसानों के टोकन जनरेट किए गए हैं।
प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में आठ अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गेहूं खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। गेहूं खरीद केंद्रों में आठ अप्रैल से लेकर 15 जून तक किसानों के गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों को एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहूं की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा।
प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है।
प्रदेश सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बार गेहूं की फसल का 2585 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से की जाने वाली गेहूं की खरीद इस बार 2585 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी।
गौर हो कि बीते वर्ष किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से किसानों से गेहूं की खरीद की गई थी। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में अप्रैल माह में किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।
जिसमें धौला कुआं, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर, मारकेट यार्ड टकारला जिला ऊना, मारकेट यार्ड नालागढ़, मलपुर बददी जिला सोलन, अनाज मंडी फतेहपूर, मिलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा वगवां, सब्जी मंडी बैजनाथ जिला कांगड़ा शामिल हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं फसल की जाएगी। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
What's Your Reaction?




