प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण करवाए जाएंगे उपलब्ध : स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड के बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे

Sep 18, 2025 - 19:56
Sep 18, 2025 - 20:10
 0  14
प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण करवाए जाएंगे उपलब्ध : स्वास्थ्य मंत्री
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता -न्यूज़  शिमला     18-09-2025

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड के बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्तरीय चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए उच्च तकनीक वाली डायग्नोस्टिक मशीनें खरीदी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने गुणवत्तापूर्ण दवाओं, चिकित्सा सामग्री और उपकरणों की पारदर्शी खरीद के लिए निगम की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम के प्रयासों से राज्य की स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायता मिली है। निगम के प्रबंध निदेशक दिव्यांशु सिंघल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow