सिरमौर-सोलन के सफेद सोने की तामिलनाडू-गुजरात-दिल्ली-हरियाणा में डिमांड , पहाड़ी लहसुन की खुशबू से महके बाहरी राज्यों के बाजार

मंडी में पहुंचने वाले सोलन और सिरमौर के लहसुन का तडक़ा अब साउथ इंडिया के तामिलनाडू और गुजरात में भी लगने लगा है। रोजाना भारी खेप लहसुन की बाहरी राज्यों को भेजी जा रही है। अब तक सोलन मंडी में 80.32 क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है, जिससे अब तक सात करोड़ का कारोबार हो चुका है। इससे एपीएमसी को भी मुनाफा हुआ है।

Jun 1, 2025 - 14:19
Jun 1, 2025 - 14:27
 0  53
सिरमौर-सोलन के सफेद सोने की तामिलनाडू-गुजरात-दिल्ली-हरियाणा में डिमांड , पहाड़ी लहसुन की खुशबू से महके बाहरी राज्यों के बाजार

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  01-06-2025

मंडी में पहुंचने वाले सोलन और सिरमौर के लहसुन का तडक़ा अब साउथ इंडिया के तामिलनाडू और गुजरात में भी लगने लगा है। रोजाना भारी खेप लहसुन की बाहरी राज्यों को भेजी जा रही है। अब तक सोलन मंडी में 80.32 क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है, जिससे अब तक सात करोड़ का कारोबार हो चुका है। इससे एपीएमसी को भी मुनाफा हुआ है। एपीएमसी से प्राप्त जानकारी अनुसार पहुंचे लहसुन से एपीएमसी को भी सात लाख रुपए का मुनाफा हुआ है, जिसे विकास कार्यों पर खर्चा जाएगा। बता दें कि अभी तक सोलन से 80 प्रतिशत लहसुन व सिरमौर से 50 प्रतिशत लहसुन पहुंच चुका है, जो कि मंडी में आना लगातार जारी है। 
किसानों को लहसुन के बेहतर दाम मिल रहे हैं। मंडी में पहुंचने वाले लहसुन के किसानों को क्वालिटी के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। गोली लहसुन के 40 रुपए , मीडियम क्वालिटी लहसुन के 50 से 80 तथा उच्च क्वालिटी लहसुन 100 से 120 रुपए किलो दाम दिए जा रहे हैं। गौर रहे कि शुरुआती दौर में बारिश के अधिकतर किसानों का लहसुन गीला हो चुका था, जिस कारण किसानों द्वारा मंडी में लाए गए लहसुन के दाम कम थे, लेकिन अब सूखे लहसुन की भारी खेप मंडी पहुंच रही है, जिसको लेने के लिए बाहरी राज्यों के आढ़ती पहुंचे हुए हैं। गौर रहे कि अभी साउथ इंडिया के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब को लहसुन की भारी खेप जा रही है। 
एपीएमसी का मानना है कि यदि सप्लाई और क्वालिटी इसी प्रकार बनी रही, तो आने वाले दिनों में व्यापार का आंकड़ा और ऊंचाई छू सकता है। मंडी में इस समय लहसुन कारोबारियों और किसानों की चहल-पहल बनी हुई है। एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मंडी में लहसुन की भारी खेप पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक मंडी में 80.32 क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है। अब तक सात करोड़ का लहसुन बिका है, जिससे एपीएमसी को सात लाख का मुनाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि मंडी में लहसुन के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow