मातम में बदल गईं सालगिरह की खुशियां , केक काटने से पहले ही काल का ग्रास बनी माँ बेटी , कुल्लू में हुआ दर्दनाक हादसा 

मणिकर्ण घाटी के सुमारोपा में पेड़ की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई। मां - बेटी के साथ हुआ यह हादसा ससुर और दामाद को जिंदगी भर का दर्द दे गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुल्लू की पार्वती घूमने पहुंचीं अविनाश कौर और गुरबचन सिंह की सालगिरह थी। शनिवार को कुल्लू में केक काटा जाना था। इसको लेकर परिवार के साथ आए 6 सदस्यों में खुशी का माहौल था

Jun 1, 2025 - 14:18
Jun 1, 2025 - 14:29
 0  94
मातम में बदल गईं सालगिरह की खुशियां , केक काटने से पहले ही काल का ग्रास बनी माँ बेटी , कुल्लू में हुआ दर्दनाक हादसा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   01-06-2025

मणिकर्ण घाटी के सुमारोपा में पेड़ की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई। मां - बेटी के साथ हुआ यह हादसा ससुर और दामाद को जिंदगी भर का दर्द दे गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुल्लू की पार्वती घूमने पहुंचीं अविनाश कौर और गुरबचन सिंह की सालगिरह थी। शनिवार को कुल्लू में केक काटा जाना था। इसको लेकर परिवार के साथ आए 6 सदस्यों में खुशी का माहौल था। सालगिरह का केक काटने की खुशी से पहले ही गुरबचन की जिंदगी से पत्नी अविनाश कौर और बेटी निशु वर्मा सदा के लिए रुखसत हो गईं। इससे गुरबचन सिंह को जिंदगी भर का दर्द मिला है। 
दूसरी तरफ, गुरबचन सिंह का दामाद राजन कुमार को जिंदगी भर दुख सताता रहेगा कि अगर वह सालगिरह मनाने के लिए मणिकर्ण घाटी न आते तो शायद उन्हें यह दुख न देखना पड़ता। इस हादसे में जहां गुरबचन ने पत्नी व बेटी को खोया है। राजन ने सास और पत्नी निशु वर्मा को खो दिया है। रात करीब 9 बजे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम कर उनको लुधियाना ले जाने की औपचारिकता निभाई गई। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से हर किसी की आंख नम थीं। अपनी मां के निधन का समाचार सुनने के बाद मासूम बेटा पिता राजन कुमार के गले लगकर फफक फफक कर रो पड़ा। 
इस दौरान यहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। जानकारी के अनुसार सालगिरह के मौके पर अविनाश और गुरबचन सिंह परिवार के साथ मणिकर्ण गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। वह शुक्रवार को कसोल में रुके थे। गुरुद्वारा से माथा टेकने के बाद उन्हें कुल्लू आना था। इस दौरान रास्ते में सुमारोपा के पास पार्वती नदी के किनारे कुछ देर आराम फरमाने उतर गए। कुछ ही देर बाद अचानक पेड़ गिर गया और मां- बेटी की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। ऐसे में ससुर और दामाद दोनों के सामने ही अपने जीवन साथी को सदा-सदा के लिए को दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow