सरकार के निर्देशन में महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को पुनः रोजगार के अवसर प्रदान करना हर्ष का विषय : संजय चोपड़ा

मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत रोड़ी बेलवाला में नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन के पुन: स्थापन को लेकर पूर्व में 20 मई की फेरी समिति की बैठक के दौरान फेरी समिति सदस्य लघु व्यापारी एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के सुझाव व विकल्पों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त फेरी समिति प्रभारी अधिकारी महेंद्र यादव, नायब तहसीलदार प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद

Jun 19, 2025 - 19:47
Jun 19, 2025 - 20:03
 0  46
सरकार के निर्देशन में महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को पुनः रोजगार के अवसर प्रदान करना हर्ष का विषय : संजय चोपड़ा
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

सनी वर्मा - हरिद्वार  19-06-2025

मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत रोड़ी बेलवाला में नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन के पुन: स्थापन को लेकर पूर्व में 20 मई की फेरी समिति की बैठक के दौरान फेरी समिति सदस्य लघु व्यापारी एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के सुझाव व विकल्पों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त फेरी समिति प्रभारी अधिकारी महेंद्र यादव, नायब तहसीलदार प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद , सिटी मेंशन मैनेजर अंकित सिंह रमोला, लिपिक शिव सिंह चौहान, सिंचाई विभाग उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के प्रतिनिधि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण पुलिस प्रशासन की संयुक्त कमेटी द्वारा पूर्व में 20 मई की फेरी समिति की बैठक के सुझाव के दृष्टिगत महिला पिंक वेंडिंग जोन विष्णु घाट पुल से मेला कंट्रोल रूम मार्ग तक महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं के साथ कारोबार स्वरोजगार की अनुमति के साथ व्यापार संचालन करने के लिए महिला पिंक वेंडिंग जोन बाजार खोले जाने की अनुमति प्रदान की। 
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा रोडी बेल वाला के महिला पिंक वेंडिंग जोन की स्थापना मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत महिला सहायता समूह व महिला स्ट्रीट वेंडर्स को समाहित करते हुए रोजगार के अवसर प्रदान किए गए थे। पुनः 20 मई को हुई फेरी समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार फेरी समिति के सदस्यों के सुझाव व प्रतिवेदन पर विचार करते हुए नगर निगम प्रशासन में सामान्य प्रशासन की संयुक्त कमेटी द्वारा पुनः महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। अब नए तरीके से विष्णु घाट पुल मार्ग से मेला कंट्रोल रूम तक महिला पिंक वेंडिंग जोन उनको सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा और सभी लाभार्थी महिलाएं स्वतंत्र रूप से अपना कारोबार संचालित कर सकेंगे। 
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त फेरी समिति प्रभारी अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा नगर आयुक्त के निर्देशन में उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार महिला पिंक वेंडिंग जोन के स्थापना की कार्रवाई के संबंध में सभी संबंधित विभागों के समन्वय स्थापित कर गति प्रदान की जा रही है। महिला पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन ने कहा पिछले 1 वर्ष से पिंक वेंडिंग जोन की स्थापना की मांग को लेकर लघु व्यापार संगठन के बैनर तले संघर्ष किया जा रहे थे संघर्ष के परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संयुक्त योजनाओं का लाभ महिला पिंक वेंडिंग जोन के सभी लाभार्थी महिलाओं को मिलने जा रहा है जोकि एक हर्ष का विषय है। नगर निगम प्रशासन सामान्य प्रशासन की संयुक्त टीम में सम्मिलित हुए फेरी समिति के सदस्य राजकुमार कमल सिंह, सुमन गुप्ता, आशा देवी, मोनु तोमर, तस्लीम अहमद, लाभार्थी महिलाओं में लक्ष्मी सिंह, कामिनी मिश्रा, प्रीति अग्रवाल, सीमा चौहान, विजयलक्ष्मी, अनीता गिरी, नीतू अग्निहोत्री, पूजा, उर्मिला भारती, कुसुम, नीतू, पुष्पा दास आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow