भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

हरिद्वार मे भारतीय किसान यूनियन ( सर्व ) व भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के पदाधिकारियों ने हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का स्वागत कर उन्हे एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय सलाहकार महावीर रावत ने कहा की उत्तराखंड के टिहरी की जनता के अभूतपूर्व त्याग के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध का निर्माण संभव हो पाया है

Jun 6, 2025 - 19:45
Jun 6, 2025 - 20:20
 0  56
भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सन्नी वर्मा - हरिद्वार   06-06-2025
हरिद्वार मे भारतीय किसान यूनियन ( सर्व ) व भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के पदाधिकारियों ने हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का स्वागत कर उन्हे एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय सलाहकार महावीर रावत ने कहा की उत्तराखंड के टिहरी की जनता के अभूतपूर्व त्याग के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध का निर्माण संभव हो पाया है। सैकड़ो टिहरी छेत्र के परिवार इस बांध निर्माण के कारण हरिद्वार के टिहरी विस्थापित छेत्र मे विस्थापित किये गये थे तो वही इतने समय विस्थापन होने के बाद भी अब मौजूदा समय मे भी यहाँ की जनता को कई समस्याओ से जुझना पड़ रहा है तो वही हरिद्वार प्रशासन से मांग करते है। 
टिहरी विस्थापित छेत्र की समस्याओ का जल्द से जल्द निदान किया जाये, तो वही इस दौरान भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की भाकियू ( सर्व ) व उनकी यूनियन सयुक्त रूप से मैदानी कर्षकों की हितों की लड़ाई लड़ने के साथ साथ पर्वतीय किसानों की समस्याओ के निस्तारण के लिये भी जल्द पहाड़ो पर भी एक मजबूत टीम का गठन करेगी। 
जिससे पहाड़ के दूरदराज किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठा समस्या का निदान करवाया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अनिल शर्मा , सुरेंद्रा शर्मा ( प्रदेश महिला अध्यक्ष ) , रजत अग्रवाल (प्रदेश मीडिया प्रभारी), विनेश उनियाल (प्रदेश सचिव)  मधु नौटियाल (प्रदेश महिला उपाध्यक्ष ) प्रदेश सचिव गब्बर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow