पीएमश्री नौहराधार बना जूडो का बादशाह , बडू साहब में संपन्न हुई अंडर 19 आयु वर्ग की छात्राओं की खेल स्पर्धा
जिला सिरमौर के बडू साहब में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेल प्रतियोगिताओं में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहरा धार की छात्राओं ने जूडो प्रतियोगिता में अपने जौहर का लोहा मनवा कर जिला स्तरीय ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली द्वितीय स्थान पर रहा। नौहराधार विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता तथा टीम कोच मधु पुंडीर ने बताया कि इस विद्यालय की 5 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 08-10-2025
What's Your Reaction?



