HRTC नाहन डिपो की 60 बसें रहेंगी चुनाव में व्यस्त : RM
पंचायती राज चुनावों के चलते जिला सिरमौर में HRTC की बस सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। HRTC नाहन डिपो की करीब 60 बसें चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक जिला सिरमौर ने लोगों से सहयोग और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था अपनाने की अपील की है।
नाहन 24 मई, 2026 :
मीडिया से बात करते हुए HRTC के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि 24 मई की सुबह से लेकर 30 मई तक जिले के 36 ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित रहेंगे । उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद निगम की ओर से साथ बसों को चुनावी पार्टियों को ले जाने और लाने के लिए तैनात किया है। जिला सिरमौर में तीन चरणों में आयोजित हो रहे पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए HRTC नाहन डिपो की लगभग 60 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस अवधि के दौरान यात्रा की योजना पहले से बनाएं और विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी रूटों पर बस सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।
What's Your Reaction?



