करियर अकादमी की इशानी ठाकुर ने कराटे में लहराया परचम, नॉर्थ ज़ोन इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कुल की प्रतिभाशाली छात्रा इशानी ठाकुर ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 5 अक्टूबर :
करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कुल की प्रतिभाशाली छात्रा इशानी ठाकुर ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता यूटी चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। National Karate Championships of India (NKF India) द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में इशानी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
इशानी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता इशानी की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।
विद्यालय के चेयरमैन एस. एस. राठी ने इशानी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने इशानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर्स मनोज राठी एवं मधुलिका राठी ने भी इशानी को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
इशानी ठाकुर की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
What's Your Reaction?


