शिमला  के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक का रोमांच शुरू, बड़ी संख्या में स्केटिंग का आनंद लेने पहुंचे बच्चे 

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार से स्केटिंग का रोमांच शुरू हो गया है। बर्फबारी के बाद  कड़ाके की ठंड के बीच में पहले ही दिन बड़ी संख्या में बच्चे स्केटिंग का आनंद लेने पहुंचे

Dec 11, 2024 - 14:26
Dec 11, 2024 - 18:41
 0  28
शिमला  के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक का रोमांच शुरू, बड़ी संख्या में स्केटिंग का आनंद लेने पहुंचे बच्चे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-12-2024

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार से स्केटिंग का रोमांच शुरू हो गया है। बर्फबारी के बाद  कड़ाके की ठंड के बीच में पहले ही दिन बड़ी संख्या में बच्चे स्केटिंग का आनंद लेने पहुंचे। फिलहाल, सुबह के सेशन आयोजित किए जा रहे हैं।

आइस स्केटिंग रिंक के सचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि बर्फ जमाने के काम को पूरा करने के बाद आज से स्केटिंग सत्रों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन बच्चों में खासा रोमांच देखने को मिला। उन्होंने यह भी बताया कि दो-तीन दिनों में शाम के सत्र भी शुरू कर दिए जाएंगे। 

जिससे पर्यटक भी इस खेल का लुत्फ उठा सकेंगे।  इस बार पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा है,  ऐसे में स्केटिंग की शुरुआत जल्दी हो गई है। पिछले साल स्केटिंग के 73 सत्र आयोजित किए गए थे, जबकि इस साल उम्मीद है कि और अधिक सत्र हो सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow