जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भाजपा ने तैयार की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर आज शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल और पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, बलबीर वर्मा एवं विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए। बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, कर्ण नंदा, तिलक राज, संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंता शर्मा, कुसुम सदरेट, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, किरण बावा तथा युवराज बौद्ध शामिल रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा एक संगठित और अनुशासित पार्टी है, जो हमेशा जनहित और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देती है।
What's Your Reaction?




