अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो युवकों की मौत एक की हालत गंभीर 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं राजधानी में बीती रात एक सड़क हादसा पेश आया है, जहां कार के खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Oct 13, 2024 - 21:53
 0  47
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो युवकों की मौत एक की हालत गंभीर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-10-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं राजधानी में बीती रात एक सड़क हादसा पेश आया है, जहां कार के खाई में गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत चक्कर कोर्ट परिसर से संकटमोचन की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर पेश आया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इग्निस कार (HP 03C 9617) पत्रकार बिहार के समीप सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के दौरान कार में तीन युवक सवार थे जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। 

मृतकों की पहचान गाड़ी चालक अजय (27) व विशाल (27) जबकि घायल युवक की पहचान कपिल (30) के रूप में हुई है। तीनों युवक  उतर प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन काफी समय से शिमला में रह रहे थे। इस हादसे को लेकर बालूगंज पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 281,125 A व 106 के तहत दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow